Thursday, 28 May 2026
बिजनेस
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट दाम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतर चढ़ाव जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि 28 मई 2026 को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
आज भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड करीब 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज कीमतों में हल्की नरमी दिखी है।