ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 23 April 2026

Gold-Silver Price: चांदी की कीमत में 6000 रुपये की गिरावट, सोने के भी दाम गिरे, जाने आज के रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट आई है। गुरुवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में 6,000 की गिरावट दर्ज की गई है। इस ताजा गिरावट के बाद, कीमती धातु अब अपने उच्चतम स्तर से 1.97 लाख प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है। इसके अलावा, सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है, जो अपने उच्चतम स्तर से 51,000 कम हो गई हैं। [caption id="attachment_97928" align="aligncenter" width="1200"] Silver Price Crash Silver Price Crash[/caption]

चांदी की कीमत में गिरावट

एमसीएक्स ( MCX ) पर 5 मई को समाप्त होने वाली चांदी की कीमत में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। पिछले कारोबारी दिन 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,48,364 रुपये पर बंद हुई थी और गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही गिरकर 2,42,220 रुपये हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गुरुवार को चांदी के साथ-साथ सोने की कीमत भी घट गई। एमसीएक्स पर 5 जून की समाप्ति तिथि के लिए सोने का भाव पिछले बंद भाव 1,52,657 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,51,719 रुपये हो गया। इसका मतलब है कि 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में 938 रुपये की गिरावट आई।