ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 03 August 2025

Gonda News: नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 11 की मौत, चारों तरफ मची चीख पुकार

डेली संवाद, गोण्डा। Gonda UP Bolero Car Accident Tragedy LIVE Photos Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोण्डा (Gonda) में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक साथ 11 लोगो मारे गए हैं। जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन और बचाव टीम पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोण्डा (Gonda) में रविवार की सुबह पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलट गई। बोलेरो (Bolero Car) में सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे हैं। [caption id="attachment_80522" align="aligncenter" width="1200"] Gonda Road Accident News Gonda Road Accident News[/caption]

बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई

बताया जाता है कि मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो से परिवार व मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर (Sri Prithvinath Mahadev Temple) में दर्शन करने जा रहे थे। पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

बोलेरो में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। [caption id="attachment_80523" align="aligncenter" width="1200"] Gonda Road Accident Gonda Road Accident[/caption]

मृतकों के नाम

  • रामकरन उर्फ पहलवान पुत्र रामदेव (40 वर्ष)
  • ललिता पत्नी रामकरन (32 वर्ष)
  • साैम्या पुत्री रामकरन (09 वर्ष)
  • शुभ पुत्र राम करन (07 वर्ष)
  • दुर्गा पत्नी रामरूप (30 वर्ष)
  • अमित पुत्र रामरूप (12 वर्ष)
  • बीना पत्नी प्रहलाद कसौधन (38 वर्ष)
  • काजल पुत्री प्रहलाद कसौधन (20 वर्ष)
  • महक पुत्री प्रहलाद कसौधन (17 वर्ष)
  • मंजू पत्नी राम सरन लल्ला (26 वर्ष) निवासी, सीहागांव थाना मोतीगंज-गोंडा
  • अंजू वर्मा उर्फ गुड़िया पुत्री राजितराम वर्मा (20 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परसौरा, थाना माेतीगंज-गोंडा।

बोलेरो में 16 लोग सवार थे

दुर्घटना स्थल पर आयुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक पहुंच गए हैं। दुर्घटना में बची एक बालिका के अनुसार बोलेरो में 16 लोग सवार थे। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम एक व्यक्ति की तलाश नहर में कर रही है। [caption id="attachment_80524" align="aligncenter" width="1200"] vineet jaiswal ips rank vineet jaiswal ips rank[/caption] गोण्डा के एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर हैं। वहीं, प्रभारी डीएम अंकिता जैन मेडिकल कालेज से संबंद्ध बाबू ईश्वरशरण चिकित्सालय में घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। SP विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली कि बोलेरो नहर में पलट गई है। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। चार लोगों को अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया है। मरने वालों को सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।