ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 September 2025

Google: क्या आपने भी किया नोटिस, बदला हुआ है गूगल डूडल, जाने क्यों है ये खास

Google: क्या आपने भी किया नोटिस, बदला हुआ है गूगल डूडल, जाने क्यों है ये खास
डेली संवाद, नई दिल्ली। Google: कहीं ना कहीं आज अपने भी नोटिस किया होगा की आज का Google डूडल बदला हुआ है। दरअसल, जैसे ही हम गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करते हैं तो सबसे पहले गूगल का लोगो दिखाई देता है। आमतौर पर यह लोगो रंग-बिरंगे अक्षरों में लिखा Google ही होता है, लेकिन कभी कभी किसी खास मौके पर गूगल (Google) इसे कुछ अलग अंदाज में पेश करता है जिसे गूगल डूडल कहते हैं। इससे हमें ये पता चल जाता है कि आज का दिन क्यों खास है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं, आज भी गूगल (Google) ने अपने डूडल के जरिए 13वें आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's Cricket World Cup 2025) की शुरुआत का जश्न मनाया है। जी हां, ये डूडल इस बात का प्रतीक है कि महिला क्रिकेट का महत्व और इसकी पॉपुलैरिटी हर साल बढ़ती जा रही है। कंपनी ने क्रिकेट फैंस को इस डूडल के साथ सरप्राइज दिया है।

कैसा है आज का डूडल?

दरअसल आज गूगल होमपेज पर दिखाई दे रहे डूडल में क्रिकेट बैट, बॉल और विकेट को दिखाया गया है। यह डूडल सिर्फ उन देशों में दिखाई दे रहा है जिनकी टीम्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि आज से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत हो रही है।

गुवाहाटी में पहला मैच

भारत और श्रीलंका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। पहला मैच गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका की टीम्स के बीच होने जा रहा है। इस बार कुल 31 मुकाबले होंगे। जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की मेजबानी पांच अलग अलग स्थानों पर होगी जो चार भारत में और एक श्रीलंका में होंगे। [caption id="attachment_13670" align="aligncenter" width="800"] Cricket Cricket[/caption]

2 नवंबर को फाइनल मुकाबला

श्रीलंका अपने सभी लीग मैच अपने होम टाउन में खेलेगा, सिवाय ओपनिंग मैच भारत के खिलाफ और 20 अक्टूबर को मुंबई में बांग्लादेश से होने वाले मैच के, जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर 2025 को होने वाला है। बता दें कि इस बार 2025 के वर्ल्ड कप में टोटल 8 टीम्स हिस्सा ले रही हैं जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है।