Saturday, 11 October 2025
देश
Google Doodle: गूगल ने आज इडली पर बनाया डूडल, जानिए इस दक्षिण भारतीय व्यंजन के बारे में
डेली संवाद, चंडीगढ़। Google Doodle:
आज गूगल (Google) ने अपने होमपेज पर एक स्पेशल डूडल शेयर किया है जो इडली (Idli) को सेलीब्रेट कर रहा है। जब भी बात साउथ इंडियन फूड की आती है तो वो लोगों की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर रहता है।
गूगल ने इडली (
Idli
) शनिवार को अपने डूडल के जरिए इडली को सामने रखा है। केले के पत्ते पर इडली बनने की प्रक्रिया और परोसे जाने की पूरी प्रोसेस का ये एनिमेटेड डूडल काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बता दे कि गूगल का ये डूडल भारतीय व्यंजन खासकर दक्षिण भारतीय खाद्य परंपरा को सेलिब्रेट करने का जरिया है, जिससे खान-पान की भारतीय परंपरा को दुनियाभर में एक वेलिडेशन मिला है।
डूडल में नरम इडलियां
डूडल में नरम इडलियां, केले के पत्ते और भाप छोड़ते बर्तन दिखाए गए हैं, जो दक्षिण भारतीय खाना पकाने की गर्मजोशी को सामने रखते हैं। यह गूगल की फूड एंड ड्रिंक सीरीज का हिस्सा है जो दुनिया भर में प्रिय स्थानीय व्यंजनों का सम्मान करती है।- “G” अक्षर चावल के दानों (या सफेद अनाज) से बना दिखता है।
- पहला “O” एक कटोरी में इडली-बैटर (घोल) दिखाता है, जो फर्मेंटेशन प्रोसेस को दिखाता है।
- दूसरे “O” में इडली स्टैंड या मोल्ड दिखाया गया है, जिस पर इडली स्टीम होती है।
- “G” और “L” अक्षर इडली की गोल-गोल शेप और मेंदू वडा जैसी पारंपरिक डिश से बने हुए हैं।
- “E” अक्षर में चटनी और सांभर की कटोरियाँ और एक इडली दिखायी गई है।