ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 October 2025

Punjab News: केंद्र सरकार ने जत्थों को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने की अनुमति देकर अपनाया व्यवहारिक दृष्टिकोण- स्पीकर

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब जाने पर जत्थों पर पाबंदी लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का विभिन्न धार्मिक और अन्य संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया गया था।

व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया

उन्होंने आगे बताया कि अब केंद्र सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के मौके पर जत्थों को पाकिस्तान ( Pakistan ) स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने की अनुमति देकर एक व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया है। [caption id="attachment_88023" align="alignnone" width="900"] Kultar Singh Sandhwan Kultar Singh Sandhwan[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इससे दोनों देशों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ-साथ शांति स्थापित होगी और आपसी व्यापार भी फलेगा-फूलेगा। इससे किसानों और व्यापारी वर्ग को भी लाभ पहुंचेगा।