Sunday, 17 August 2025
पंजाब
Punjab News: जल मंत्री ने प्रभावित ज़िलों में बाढ़ की स्थिति का लिया जायज़ा, डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बातचीत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पिछले कई दिनों से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himanchal) के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब (Punjab) के डैमों में पानी का स्तर बढ़ने के मद्देनज़र पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल (
Barinder Kumar Goyal
) ने आज प्रभावित जिलों में स्थिति का विस्तृत जायज़ा लेने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ टैलिफ़ोन पर बातचीत की।
[caption id="attachment_78248" align="aligncenter" width="1200"]
Barinder Kumar Goyal[/caption]
Barinder Kumar Goyal[/caption]
तुरंत राहत प्रबंध करने के सख़्त हुक्म दिए
कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए तुरंत राहत प्रबंध करने के सख़्त हुक्म दिए। यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बताया कि कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और फ़िरोज़पुर आदि जिलों में से गुज़रते दरियाओं के बाँधों के अंदरूनी तरफ़ वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं क्योंकि दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ रहा है और बाढ़ वाले क्षेत्रों में किसानों द्वारा बनाये गए अस्थाई बाँधों में दरारेें आ गयी हैं।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
उन्होंने बताया कि कपूरथला, फ़िरोज़पुर और फाजिल्का ज़िलों का करीब 14,200 एकड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें से ज़िला कपूरथला के क्षेत्र में जनसंख्या प्रभावित हुई है जबकि फाजिल्का और फ़िरोज़पुर का प्रभावित क्षेत्र कृषि अधीन है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन लोगों की हर संभव सहायता के लिए मौजूद है।मज़बूत टीमों द्वारा 24 घंटे सख़्त निगरानी की जा रही
विभाग अमले के निगरानी प्रबंधन के बारे में बात करते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फील्ड में 4 सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (SEs), 10 ऐक्सियन, 20 SDOs और 200 फील्ड स्टाफ (समेत JE) निरंतर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूचे संवेदनशील क्षेत्र को सैक्टरों में बांटा गया है ताकि तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके। श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे बेघर हुए लोगों को आश्रय, भोजन और डाक्टरी सहूलतें दीं जा सकें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाऐ बाँध सुरक्षित हैं और इन बाँधों से पानी का कोई ओवरफ्लो नहीं हुआ है। इन बाँधों पर रोस्टर-आधारित मज़बूत टीमों द्वारा 24 घंटे सख़्त निगरानी की जा रही है।