ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 November 2025

Punjab News: पंजाब में ग्रेनेड अटैक माॅड्यूल का खुलासा, 10 ISI एजेंट गिरफ्तार, आबादी वाले इलाके में होना था हमला

Punjab News: पंजाब में ग्रेनेड अटैक माॅड्यूल का खुलासा, 10 ISI एजेंट गिरफ्तार, आबादी वाले इलाके में होना था हमला
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेनेड हमले के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के 10 बड़े गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

ग्रेनेड हमले मॉड्यूल का भंडाफोड़

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के लुधियाना ( Ludhiana ) में पुलिस ने पुलिस ने ISI-पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के 10 बड़े गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मलेशिया स्थित तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे संचालकों के संपर्क में थे ताकि एक हथगोले को उठाने और उसकी डिलीवरी में समन्वय स्थापित किया जा सके। संचालकों ने राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है।