Sunday, 05 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
GST News: ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत, GST अफसरों पर हत्या करवाने का आरोप, कुछ दिन पहले Tax चोरी में पकड़ी गई थी गाड़ी
डेली संवाद, आगरा।
GST News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत ने जीएसटी (GST) विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान अली असगर के रूप में हुई है, जिन्होंने चार दिन पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीएसटी (GST) अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब उनकी अचानक हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, अली असगर ने जूता कारोबारी रवि मोहन के साथ मिलकर कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि जीएसटी (GST) अधिकारी उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहे थे। अली असगर का कहना था कि रकम देने के बावजूद उनकी जूतों से भरी गाड़ी को नहीं छोड़ा गया। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल और प्रमुख सचिव तक भी पहुंचाई थी।
मृतक अली असगर की फाइल फोटो[/caption]
अली असगर के बेटे सजमल ने अपने पिता की मौत को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है, क्योंकि उनके पिता लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। सजमल ने संबंधित जीएसटी (GST) अधिकारियों पर सीधे आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
GST अफसरों की शिकायत
परिजनों का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही अली असगर और उनके सहयोगियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनसे शिकायत वापस लेने के लिए कहा जा रहा था। आरोप है कि जीएसटी (GST) अधिकारियों द्वारा अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकियां दी जा रही थीं। यहां तक कि जान से मारने की चेतावनी भी दी गई थी। [caption id="attachment_106948" align="aligncenter" width="1200"]
मृतक अली असगर की फाइल फोटो[/caption]
अली असगर के बेटे सजमल ने अपने पिता की मौत को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है, क्योंकि उनके पिता लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। सजमल ने संबंधित जीएसटी (GST) अधिकारियों पर सीधे आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।