Friday, 27 March 2026
पंजाब
GST News: जालंधर-अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में GST टीम ने मारा छापा, 1.50 करोड़ की Tax चोरी पकड़ी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
GST News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि कर विभाग ने तंबाकू टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर समन्वित प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) अभियान शुरू किया है, जिसके तहत लगभग 1.5 करोड़ रुपये के बिना हिसाब-किताब (अनअकाउंटेड) सामान का पता लगाया गया है।
कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (
Harpal Singh Cheema
) ने बताया, “सिगरेट, बीड़ी और अन्य संबंधित तंबाकू उत्पादों पर हाल ही में टैक्स दरों में वृद्धि के बाद विभाग को इस क्षेत्र में टैक्स चोरी की गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना मिली थी।
Harpal Singh Cheema[/caption]
चार शहरों में चोरी
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर स्थित चार स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स की टीमों को सक्रिय किया गया। इन टीमों ने आठ अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिनमें पांच रजिस्टर्ड कारोबारों और तीन बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे व्यवसायों की जांच की गई।” [caption id="attachment_104937" align="aligncenter" width="1200"]
Harpal Singh Cheema[/caption]