ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 20 August 2025

GST News: जीसएटी अफसरों ने 3 फर्मों पर मारा छापा, टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, 2.10 करोड़ का जुर्माना ठोका

GST Bogus Billing Scam
GST Bogus Billing Scam
डेली संवाद, हरिद्वार। GST News: राज्य कर विभाग ने जीएसटी (GST) चोरी में लिप्त आयरन और स्टील निर्माता फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। हरिद्वार संभाग के लक्सर क्षेत्र स्थित तीन फर्मों पर की गई छापेमारी में विभाग ने कच्चे और तैयार माल के आंकड़ों में गंभीर विसंगतियां पायी। छापेमारी के दौरान ही फर्मों से 2.10 करोड़ रुपये की राशि तत्काल टैक्स के रूप में वसूली की गयी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

हरिद्वार (Haridwar) की इन फर्मों की ओर से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर अपने रिटर्न में कैश भुगतान शून्य दर्शाया गया था। इस पर विभाग की टीम ने निर्माण स्थलों से सभी अभिलेख जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच विभाग की विशेष इकाई की ओर की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद टैक्स की वसूली की जाएगी। [caption id="attachment_73918" align="aligncenter" width="1200"] GST News GST News[/caption]

इन अफसरों ने मारा छापा

राज्य कर आयुक्त सोनिका ने कहा कि टैक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर चोरी में लिप्त फर्मों और बकाया जमा न करने वाली इकाइयों पर सख्त कार्यवाही होगी। छापेमारी के दौरान उपायुक्त दीपक कुमार, उपायुक्त मनीषा सैनी और उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।