Sunday, 10 August 2025
पंजाब
GST News: जीएसटी चोरी रोकने को पंजाब सरकार का अनूठा प्रयास, अब नहीं बचेंगे GST चोर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
GST News: पंजाब (Punjab) में बड़े स्तर पर हो रही जीएसटी (GST) चोरी को रोकने के लिए सरकार ने अनूठा प्रयास शुरू किया, जिसका बड़ा ही सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पंजाब (Punjab) के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज राज्य की फ्लैगशिप स्कीम "बिल लाओ इनाम पाओ" की शानदार सफलता का ऐलान किया।
Harpal Singh Cheema[/caption]
GST News[/caption]
GST-Scam[/caption]
1,76,832 बिल अपलोड
जिम्मेदार उपभोक्ता व्यवहार को बढ़ावा देने और कर अनुपालन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सितंबर 2023 में इसकी शुरुआत से जुलाई 2025 तक 'मेरा बिल' ऐप पर कुल 1,76,832 बिल अपलोड किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 5,644 विजेताओं को कुल 3,35,80,215 रुपये के इनाम दिए गए। [caption id="attachment_81157" align="aligncenter" width="1200"]
Harpal Singh Cheema[/caption]
संस्थानों पर 9,07,06,102 रुपये जुर्माना
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने यहां जारी प्रेस बयान में बताया कि नागरिकों को बिल मांगने के लिए प्रेरित करने वाली इस स्कीम का कर प्रवर्तन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बिल जारी करने में अनियमितता करने वाले संस्थानों पर 9,07,06,102 रुपये के जुर्माने लगाए गए, जिनमें से 7,30,92,230 रुपये वसूल किए जा चुके हैं।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
यह वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से 135 नए पंजीकरण भी हुए हैं, जिससे कर के दायरे का विस्तार हुआ है। वित्त मंत्री ने 7 अगस्त को पटियाला स्थित कराधान और आबकारी विभाग के मुख्यालय में जुलाई 2025 के लिए निकाले गए लकी ड्रॉ के विवरण साझा करते हुए बताया कि इस अवधि में 'मेरा बिल' ऐप पर 6,345 बिल अपलोड हुए, जिनमें से 257 विजेताओं ने कुल 15,30,015 रुपये की इनामी राशि जीती। [caption id="attachment_73918" align="aligncenter" width="1200"]
GST News[/caption]
बिल अवश्य मांगें
उन्होंने बताया कि विजेताओं से आवश्यक विवरण, खासकर बैंक खाता नंबर प्राप्त होने पर इनामी राशि तुरंत उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। उन्होंने विजेताओं से जल्द से जल्द आवश्यक जानकारी देने की अपील करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की पारदर्शिता और दक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। जनभागीदारी को निरंतर बढ़ावा देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी खरीददारी के लिए बिल अवश्य मांगें और "बिल लाओ इनाम पाओ" स्कीम में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि हर अपलोड किया गया बिल न केवल जीतने का मौका देता है, बल्कि कर चोरी रोकने और कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने में भी अहम योगदान करता है। [caption id="attachment_43338" align="aligncenter" width="800"]
GST-Scam[/caption]