Thursday, 31 July 2025
पंजाब
GST News: पंजाब में फिर पकड़ी गई 62 करोड़ की GST चोरी, लुधियाना-जालंधर से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार
डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर।
GST News: पंजाब (Punjab) में स्क्रैप, लोहा, तांबा और पीतल के अलावा कई अन्य कारोबार में भी जीएसटी (GST) की चोरी की जा रही है। लुधियाना (Ludhiana) में केंद्रीय GST की टीम ने आज फिर से 62 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है। सीजीएसटी (CGST) की टीम ने बताया कि ऑडियो-वीडियो प्रोडक्शन के क्षेत्र में कई फर्मों के खिलाफ जांच की गई। इसके बाद ये खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
सीजीएसटी लुधियाना
(Ludhiana)
की टीम के मुताबिक 62 करोड़ रुपए की जीएसटी (GST) चोरी का पर्दाफाश किया गया है। इस केस में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। GST की रडार पर अभी कई अन्य कंपनियां भी है।
[caption id="attachment_73921" align="aligncenter" width="1200"]
GST Fruad[/caption]
CGST Punjab Office[/caption]
GST Fruad[/caption]
विदेशी संस्थाओं से 342 करोड़ का आयात
एक अधिकारी ने कहा गया है कि प्राथमिक जांच से ऐसे प्रतीत होता है कि इन फर्मों ने विदेशी संस्थाओं से 342 करोड़ रुपए की सेवाएं आयात की हैं और जीएसटी (GST) चोरी की है। जांच दौरान खुलासा हुआ कि उन्होंने GST कानूनों के अनुसार किसी भी अनिवार्य दस्तावेजीकरण प्रक्रिया का पालन नहीं किया है, जो कर चोरी की स्पष्ट प्रकृति को दर्शाता है।दो लोगों को किया काबू
इन कई फर्मों को बनाने और संचालित करने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक हुई दो गिरफ्तारियों के साथ, नेटवर्क की पूरी सीमा और इसमें शामिल जीएसटी चोरी की मात्रा का पता लगाने के लिए जांच जारी है। CGST लुधियाना कमिश्नरेट कर धोखाधड़ी का पता लगाने और इस प्रकार ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। [caption id="attachment_80194" align="aligncenter" width="1200"]
CGST Punjab Office[/caption]
मंडी गोबिंदगढ़ में स्क्रैप पर GST चोरी
सीजीएसटी लुधियाना के अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में कई तलाशी अभियान चलाए और पांच फर्मों का उपयोग करके लोहा और इस्पात क्षेत्र में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने और उसे आगे बढ़ाने में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह के तार मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना और जालंधर से जुड़े हैं। इसकी जांच अभी भी जारी है। इस गिरोह के जीजा साला को गिरफ्तार किया गया है। जीजा साला के जोड़ी ने करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी की है। इसकी जांच जारी है।