ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 03 September 2025

GST Raid: जालंधर में GST की टीम ने मारा छापा, दो फर्मों के गोदाम सील, बड़े टैक्स चोरी का हो सकता है खुलासा

GST Raid: जालंधर में GST की टीम ने मारा छापा, दो फर्मों के गोदाम सील, बड़े टैक्स चोरी का हो सकता है खुलासा
डेली संवाद, जालंधर। GST Raid in Jalandhar: जालंधर में जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जीएसटी (GST) विभाग की टीम जालंधर पुलिस लाइन स्थित राजिंद्र नगर में एक गोदाम में छापा मारा। छापा पड़ते ही गोदाम में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के राजिंद्र नगर में जीएसटी (GST) की टीम ने फैक्टरी गोदाम में दबिश दी। बताया जा रहा है विभाग ने बीएस ट्रेडर व हनुमान ट्रेडर मालिकों के गोदाम में दबिश दी है। बता दें आपको उक्त ट्रेडर्स के खिलाफ पहले से जांच चल रही है। [caption id="attachment_81199" align="aligncenter" width="1200"] GST News GST News[/caption]

गोदामों को सील कर दिया गया

इनके मालिकों की तरफ जांच में सहयोग न दिए जाने के कारण इन गोदामों को सील कर दिया गया था। जिसके बाद मालिकों की तरफ से अब विभाग को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने आज उक्त गोदाम पर चैकिंग की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

विभागीय अधिकारी का कहना है कि फर्म के खिलाफ 23 तारीख से चैकिंग चल रही थी, जिस संबंध में उक्त गोदाम पर जांच कंपलीट न होने के कारण गोदाम को सील कर दिया गया था, जिसके बाद मालिक ने जांच कंपलीट करने की गुहार लगाई और कहा कि उनके गोदाम की चैकिंग की जा सकती है। [caption id="attachment_73921" align="aligncenter" width="1200"] GST Fraud GST Fraud[/caption]

हरमनदीप सिंह व बलबीर सिंह पर कार्रवाई

इसके बाद आज विभाग द्वारा उक्त गोदाम में चैकिंग की गई। कंपनी मालिक हनुमान ट्रेडर व बीएस ट्रेडर हैं तथा जांच चल रही हैं, स्टाक चैकिंग हो रही है। मालिक का नाम हरमनदीप सिंह व बलबीर सिंह बताया जा रहा है। एक गोदाम की सील खोल दी गई है, जबकि दूसरे गोदाम की सील अभी खोलनी बाकी है।

स्क्रैप फर्मों पर भी कार्रवाई होगी

आपको बता दें कि जालंधर में जीएसटी टीम सक्रिय हुई है। जिससे कई फर्मों के खाते खंगाले जा रहे हैं। यही नहीं जीएसटी टीम पिछले दिनों कुछ स्क्रैप की गाड़ियां भी पकड़ी थी, जिनसे मोटा जुर्माना वसूल किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दो फर्मों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है।