ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 02 December 2025

GST Raid: शहर के मशहूर कारोबारी के संस्थान पर GST टीम ने मारा छापा, Tax चोरी का बड़ा खुलासा

डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर। GST Raid Ludhiana Jalandhar News: पंजाब में जीएसटी चोरी रोकने के लिए केंद्रीय जीएसटी और राज्य जीएसटी टीम सक्रिय है, लेकिन कई शहरों में जीएसटी को चोरी हो रही है। इसी को देखते हुए जीएसटी टीम ने एक शोरूम में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में पविलियन चौक स्थित मशहूर मनी राम बलवंत राय (Mani Ram Balwant Rai) कॉस्मेटिक शॉप पर GST विभाग (GST) की टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही दुकान के अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने टैक्स चोरी के शक में पूरे प्रतिष्ठान को सील कर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_73920" align="aligncenter" width="1200"] GST Scam GST Scam[/caption]

छापेमारी देर तक चल सकती है

मनी राम बलवंत राय कॉस्मेटिक शॉप में छापेमारी से मौके से बाहर निकले एक कर्मचारी ने बताया कि विभागीय अधिकारी अपनी नियमित प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, जिसमें समय लग सकता है। उसी के आधार पर कार्रवाई देर रात तक खिंच सकती है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
सूत्रों के मुताबिक, टीम की लंबी मौजूदगी को देखते हुए अधिकारियों के लिए देर रात खाने की व्यवस्था भी करवाई गई है, जिससे संकेत मिलता है कि जांच रात तक जारी रह सकती है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक किसी भी तरह का औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। [caption id="attachment_95422" align="aligncenter" width="1200"] GST Raid in Mani Ram Banwant Rai GST Raid in Mani Ram Banwant Rai[/caption]

जीएसटी विभाग की जांच जारी

इधर, पविलियन चौक पर मौजूद स्थानीय व्यापारी और राहगीर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं दुकान का सामान्य संचालन विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। GST विभाग आमतौर पर अपनी जांच बिना सार्वजनिक जानकारी साझा किए पूरी करता है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि के बिना मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।