Friday, 15 May 2026
पंजाब
GST Raid: शहर में GST का छापा, व्यापारियों ने बंद की दुकानें और दी GST दफ्तर घेरने की चेतावनी
डेली संवाद, लुधियाना।
GST Raid: लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित कपड़ा बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब GST विभाग की टीम ने अचानक एक कपड़ा दुकान पर छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई के बाद पूरे बाजार में रोष फैल गया और दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। बाजार में कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और व्यापारियों ने GST विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार GST विभाग की टीम ने शाहपुर रोड स्थित जी. संस (G. Sons) नामक दुकान पर रेड की। इस दुकान के मालिक मनप्रीत सिंह रॉबिन बताए जा रहे हैं, जो शाहपुर रोड शॉपकीपर एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं। रेड की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
[caption id="attachment_110840" align="aligncenter" width="1200"]
Ludhiana Market Shuts Down Amidst GST Raid At G. Sons[/caption]
GST[/caption]
Ludhiana Market Shuts Down Amidst GST Raid At G. Sons[/caption]
GST अधिकारियों ने दुकान की गहन जांच की
शाहपुर रोड एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि GST अधिकारियों ने दुकान की गहन जांच की और इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा कई जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान के कर्मचारियों को बाहर जाने से भी रोका गया, जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी फैल गई। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा जैसे ही बाजार में रेड की खबर फैली, दुकानदारों ने अपना कामकाज बंद कर दिया और चौक में इकट्ठा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने “GST मुर्दाबाद” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। व्यापारियों का कहना था कि विभाग छोटे दुकानदारों को बेवजह परेशान कर रहा है जबकि बड़े कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।पहले ही बाजार मंदी की मार झेल रहा
एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि शाहपुर रोड में अधिकतर छोटे व्यापारी कारोबार करते हैं। इनमें कई ऐसे दुकानदार हैं जो दूसरे राज्यों से आकर यहां किराये की दुकानों या फड़ियों पर अपना रोजगार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही बाजार मंदी की मार झेल रहा है और ग्राहकों की कमी के कारण व्यापारियों की आमदनी बेहद कम हो गई है। ऐसे हालात में GST विभाग की इस तरह की कार्रवाई छोटे व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली है। [caption id="attachment_73916" align="aligncenter" width="1200"]
GST[/caption]