ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 15 September 2026

GST Raid: सराफा बाजार में GST विभाग का छापा, ज्वैलरी शॉप के रिकॉर्ड की जांच; कंप्यूटर डेटा भी जांचा

GST Raid: सराफा बाजार में GST विभाग का छापा, ज्वैलरी शॉप के रिकॉर्ड की जांच; कंप्यूटर डेटा भी जांचा

डेली संवाद, जालंधर। GST Raid: जालंधर के सराफा बाजार स्थित हनुमान चौक पर GST विभाग ने आभूषण की दुकान पर छापेमारी की है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने वी.के. ज्वैलर्स में पहुंचकर दुकान की बिक्री, खरीद, कंप्यूटर डेटा और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की।

GST अधिकारियों की टीम ने करीब दो घंटे तक दुकान में रिकॉर्ड खंगाला। जांच अधिकारी दस्तावेजों और खातों में दर्ज आंकड़ों का मिलान कर रहे हैं। फिलहाल कार्रवाई के दौरान क्या खामियां सामने आई हैं और कितनी टैक्स चोरी का पता चला है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिक्री और खरीद का रिकॉर्ड जांच रही टीम

सूत्रों के अनुसार, GST विभाग (GST Department) की टीम दुकान के बिक्री और खरीद से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा कंप्यूटर में मौजूद डेटा और बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड का भी मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दुकान के रिकॉर्ड में कोई अनियमितता मिली है या नहीं और यदि टैक्स से जुड़ी कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी राशि कितनी है।

ग्राहकों के लिए जरूरी है GST का पक्का बिल

GST विभाग ने आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार, जब भी ग्राहक सोने, चांदी या हीरे के आभूषण खरीदें, तो दुकानदार से पक्का GST इनवॉइस जरूर लें।

पक्का बिल खरीदारी का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है और इससे ग्राहक के अधिकार भी सुरक्षित रहते हैं।

री-सेल और एक्सचेंज में भी काम आता है बिल

आभूषण खरीदते समय लिया गया पक्का बिल केवल टैक्स चोरी रोकने में ही मदद नहीं करता, बल्कि भविष्य में री-सेल या एक्सचेंज के दौरान भी महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकता है।

इससे ग्राहक के पास खरीदारी का प्रमाण रहता है और आभूषण से जुड़े लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहती है। GST विभाग ने व्यापारियों को भी अपने सभी लेन-देन का सही रिकॉर्ड रखने और नियमानुसार बिल जारी करने की सलाह दी है।