Saturday, 06 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
GST Rate Cut: महिंद्रा की गाड़ियों के घट गए दाम, ग्राहकों को होगा लाखों रुपए का फायदा, जाने रेट लिस्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली।
GST Rate Cut: भारत की दिग्गज कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने आज घोषणा की है कि वह अपने सभी पेट्रोल-डीजल SUV पोर्टफोलियो पर ग्राहकों को जीएसटी कटौती (GST Rate CUT) का फायदा देगी। इससे पहले जूता बनाने वाली कंपनी BATA ने जीएसटी रेट कटौती की घोषणा की थी।
जीएसटी रेट (GST Rate) की कटौती को लेकर हाल ही में 3 सितंबर, 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल
(GST Council)
की मीटिंग हुई है। जिसमें जीएसटी 2.0 की घोषणा की बाद हुआ है। जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने की थी।
[caption id="attachment_84017" align="aligncenter" width="1200"]
GST News[/caption]
mahindra vehicles News[/caption]
GST News[/caption]
जीएसटी कटौती की घोषणा
नामी जूता कंपनी बाटा (BATA) के बाद अब आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी कंपनी की गाड़ियों पर जीएसटी (GST) कटौती की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आनंद महिंंद्रा ने कहा कि वह 10 फीसदी की GST कटौती ग्राहकों को डिस्काउंट के तौर पर देगी।GST Rate Cut से बड़ी राहत
सरकार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ी राहत दी है। टू-व्हीलर (350cc तक की बाइक्स) पर अब 28% की बजाय 18% जीएसटी लगेगा। छोटी कारों पर जीएसटी अब 18% होगा। बड़े वाहनों पर अब फ्लैट 40% जीएसटी लगेगा और सेस हटा दिया गया है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
ट्रैक्टर (1800cc से कम) पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, और उनके पार्ट्स पर भी 5% टैक्स लगेगा। बसों और ट्रकों पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। ऑटो पार्ट्स, जैसे टायर्स, बैटरियां, कंपोनेंट्स पर भी दरें घटी हैं, जिससे ancillary उद्योगों को फायदा होगा। [caption id="attachment_84435" align="aligncenter" width="1200"]
mahindra vehicles News[/caption]