Thursday, 11 September 2025
देश
GST Scam: पंजाब-हरियाणा समेत 6 राज्यों में 650 करोड़ रुपए का GST घोटाला, ED की बड़ी कार्रवाई
डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली।
GST Scam ED Raid Fake ITC Case News Update: जीएसटी (GST) चोरी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), दिल्ली (Delhi) समेत 6 राज्यों में छापेमारी की है। मामला 650 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (GST Input Tax Credit) दावे से जुड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक, संघीय जांच एजेंसी (ED) के गुवाहाटी कार्यालय की ओर से अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु और तेलंगाना में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।
[caption id="attachment_82151" align="aligncenter" width="1200"]
GST Raid In Jalandhar[/caption]
ED Raid News[/caption]
GST News[/caption]
GST Raid In Jalandhar[/caption]
क्या है मामला
जीएसटी (GST) स्कैम में शामिल कई बड़े प्लेयर ने फर्जी कंपनियां बनाकर करीब 650 करोड़ रुपए का घोटाला कर डाला। पहले इसकी जांच राज्यों की जीएसटी टीम और केंद्रीय जीएसटी टीम कर रही थी, जिसके बाद बड़ा खुलासा हुआ, इसके बाद इस मामले में ईडी ने अपनी जांच शुरू की है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
सूत्र बताते हैं कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इसके बड़े मास्टर माइंड हैं। इनका जाल उत्तर से लेकर पूरब और पश्चिम तक फैला है। इसमें पंजाब के बड़ी स्क्रैप और लोहा कारोबारी के साथ साथ हिमाचल के कुछ बड़ी प्रोडक्शन कंपनियां शामिल हैं। [caption id="attachment_75062" align="aligncenter" width="1200"]
ED Raid News[/caption]
इन राज्यों में छापेमारी
- पंजाब
- हरियाणा
- दिल्ली
- अरुणाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
ईडी ने जब्त किए लैपटाप, मोबाइल
जानकारी के मुताबिक ईडी की 6 टीमें एकसाथ अलग अलग प्रदेशों में रेड की। इसमें पंजाब और हरियाणा में टीमों ने कई फर्मों के गोदामों, दफ्तरों और घरों में छापेमारी की है। यहां से ईडी की टीम ने लैपटाप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन समेत कई तरह के दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। [caption id="attachment_81199" align="aligncenter" width="1200"]
GST News[/caption]