Saturday, 02 May 2026
देश
GST Bill Scam: पंजाब में GST चोरी के लिए बनाई फर्जी कंपनियां, दो कारोबारी गिरफ्तार, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
डेली संवाद, आजमगढ़/लुधियाना।
GST Bill Scam in Punjab: पंजाब और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही जीएसटी (GST) चोरी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने जीएसटी चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्यकर विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।
जीएसटी
(GST)
चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास कुमार निवासी दिलीप नगर, खन्ना, लुधियाना (पंजाब) और बलजीत सिंह निवासी इकबाल नगर, शाहपुर मुगल मजरा, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की चोरी करता था।
GST Fraud[/caption]
GST चोरी का मामला
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सात जुलाई 2025 को राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने सिधारी थाने में फर्जी कंपनियों के जरिए जीएसटी (GST) चोरी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विवेचना के दौरान पता चला कि इस पूरे मामले में पंजाब का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने दबिश देकर पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से गिरोह के दो आरोपियों 29 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया था, उन्हें पंजाब की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दो मई को आजमगढ़ लाया गया। [caption id="attachment_109329" align="aligncenter" width="1200"]
GST Fraud[/caption]