Sunday, 14 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: गुरदासपुर यूनिवर्सिटी द्वारा बाढ़ राहत कार्यों के लिए 3.5 लाख रुपये का योगदान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी (SBSSU), गुरदासपुर ने पूरे राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग देने हेतु पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत फंड में 3,50,000 रुपए प्रदान किए हैं।
[caption id="attachment_84202" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Flood Update[/caption]
Harjot Singh Bains[/caption]
Punjab Flood Update[/caption]
बाढ़ राहत फंड के लिए चेक भेंट किया
यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. एस.के. मिश्रा की अगुवाई में यूनिवर्सिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस ( Harjot Singh Bains ) से मुलाकात की और बाढ़ राहत फंड के लिए चेक भेंट किया। इस प्रतिनिधि दल में रजिस्ट्रार, डीन अकादमिक मामले, डीन योजनाबंदी एवं विकास, सहायक रजिस्ट्रार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
यह राशि यूनिवर्सिटी के फैकल्टी और स्टाफ की भागीदारी के माध्यम से एकत्रित की गई थी, जिन्होंने पंजाब में हाल ही में आए भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु अपनी एक दिन की तनख्वाह दान की । [caption id="attachment_23057" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]