Friday, 17 April 2026
पंजाब
Punjab News: सरकारी स्कूल में क्लास ले रही लेडी टीचर पर एसिड अटैक , आरोपी गिरफ्तार
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के एक स्कूल में में ड्यूटी के दौरान महिला टीचर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ रहा है। इस हमले में अध्यापिका बुरी तरह झुलस गईं है। इसके साथ ही 2 छोटे बच्चे भी इस हमले का शिकार हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (
Punjab
) के जिला गुरदासपुर के गांव महिमदपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल के अंदर एक एक महिला टीचर पर तेजाब फेंका गया है। बताया जा रहा है कि ये हमला उसी के ही भांजे द्वारा किया गया है जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई।
2 छोटे बच्चे भी झुलसे
महिला टीचर की पहचान लखविंदर कौर (36) के रूप में हुई है। वहीं, कक्षा में मौजूद 2 छोटे बच्चे भी इस हमले का शिकार हो गए, जिससे वो दोनों भी झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लखविंदर कौर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।