Friday, 04 September 2026
पंजाब
Punjab News: सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दो बड़े नेताओं को भेजा नोटिस, कहा- 24 घंटे में माफी मांगे
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है।
नोटिस में दोनों नेताओं से डॉ. गुरप्रीत कौर मान को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के लिए 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। कानूनी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो दोनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
5 करोड़ की मांग
बता दे कि यह पूरा मामला हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह के आरोपों से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक रेप केस, जिसमें गुर चहल को मुख्य आरोपी बताया गया, को दबाने और एक कारोबारी के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर रु5 करोड़ की मांग की थी।
2 सितंबर को अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो-वीडियो पोस्ट किया था। वहीं अब नोटिस के जरिए इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है।