ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 10 March 2026

Wall Collapsed: बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की गिरी दीवार, 7 लोगों की मौत

डेली संवाद, गुरुग्राम। Wall Collapsed: गुरुग्राम ( Gurugram )के सिदरावली इलाके में एक भयावह घटना घटी। निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक गिर गई। दुर्घटना के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे, जबकि अन्य लोग आसपास ही मौजूद थे। दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दुखद दुर्घटना में अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार अस्पताल में भर्ती है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनरी का उपयोग करते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया। [caption id="attachment_104686" align="alignnone" width="1200"] Gurugram Construction Wall Collapse Gurugram Construction Wall Collapse[/caption]

कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए

यह हादसा सोमवार रात को हुआ जब मजदूर सोसायटी परिसर में काम कर रहे थे और कुछ लोग पास में ही आराम कर रहे थे। अचानक एक दीवार जोरदार आवाज के साथ गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों के बचाव अभियान के बाद, भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया और फंसे हुए श्रमिकों को बचाया गया। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिदरावली गांव के सरपंच का कहना है कि एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए 30 से 40 फीट नीचे बेसमेंट बनाया जा रहा था। नीचे सरिया लगाकर एक 5 फीट की दीवार की गई थी। इस दीवार के गिरने से ही हादसा हुआ।