ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 October 2025

Holiday News: जालंधर में सोमवार को स्कूल और कॉलेजों में आधी छुट्टी, जारी हुए आदेश

Holiday News: जालंधर में सोमवार को स्कूल और कॉलेजों में आधी छुट्टी, जारी हुए आदेश
डेली संवाद, जालंधर। Holiday News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में 6 अक्टूबर को सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों में आधी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

छुट्टी का ऐलान

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों में दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बता दे कि ये फैसला 6 अक्तूबर को निकलने वाली शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जी महाराज का प्रकट उत्सव मनाया जा रहा है जिसके चलते 6 और 7 अक्तूबर को शहर में शोभा यात्रा मार्ग और धार्मिक कार्यक्रम स्थलों के नजदीक मीट और शराब की बिक्री पर भी रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।