Thursday, 04 September 2025
पंजाब
Teachers Day: हरजोत बैंस द्वारा शिक्षक वर्ग को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Teachers Day: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Singh Bains
) ने आज पूरे शिक्षक वर्ग को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं और देश के भविष्य को आकार देने वाले सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।
Harjot Singh Bains[/caption]
5 सितंबर को शिक्षक दिवस
डॉ. एस. राधाकृष्णन के जन्मदिन के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के संबंध में अपने संदेश में श्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें ‘समाज की रीढ़ की हड्डी’ करार दिया और विद्यार्थियों के भविष्य को सँवारने तथा एक महान राष्ट्र के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को उजागर किया।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उन्होंने युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने के लिए उन्हें ज्ञान, नैतिक मूल्यों और कौशल से संपन्न करने में शिक्षकों के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षक पंजाब की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। राज्य में शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने हेतु ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और ‘स्कूल ऑफ हैप्पीनेस’ जैसे प्रयास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। [caption id="attachment_73218" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]