Monday, 08 June 2026
पंजाब
Punjab News: राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
यहां पंजाब भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त पटवारियों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का संदेश साझा करते हुए उन्हें सदैव ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया।
राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे[/caption]
राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे[/caption]
हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा वर्ष 2025 में दो चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 512 उम्मीदवार सफल हुए। इनमें से 464 उम्मीदवार पहले ही नियमित पटवारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि आज 33 पटवारी (उम्मीदवारों) को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नियमित पटवारी के रूप में फील्ड में तैनात किया जा रहा है।
ज़िम्मेदारियों का दृढ़ता से निर्वहन करना
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं, जबकि मान सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि नए पटवारियों के कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है और उन्हें जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करते हुए अपनी ज़िम्मेदारियों का दृढ़ता से निर्वहन करना चाहिए। [caption id="attachment_20284" align="alignnone" width="1200"]
राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने सचेत किया कि सरकारी कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की भ्रष्ट गतिविधि को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती किए गए इन पटवारियों ने 18 माह का अनिवार्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब इन्हें नियमित पटवारी के रूप में फील्ड में तैनात किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के उपरांत योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर ज़िले आवंटित किए थे। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण पटवार स्कूलों में तथा छह माह का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुभवी एवं सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारियों, ज़िला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, कानूनगो तथा पटवारियों द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया।विस्तृत जानकारी प्रदान की
प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन पटवारियों को हिसाब-मुसाहत, भूमि अभिलेख, पैमाइश, रिकॉर्ड तैयार करना, चुनाव, मुरब्बाबंदी, कृषि तथा कंप्यूटर विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें चुनाव और कृषि विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में मतदाता सूचियों की तैयारी की जानकारी दी गई, जबकि कृषि विषय के अंतर्गत रबी और खरीफ़ फ़सलों, कीटनाशकों, उर्वरकों और बीजों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। [caption id="attachment_20285" align="alignnone" width="1200"]