Monday, 11 August 2025
पंजाब
Punjab News: हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब के निवासियों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भर्ती किए गए 504 पटवारियों को आज पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (
Hardeep Singh Mundian
) द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
[caption id="attachment_21937" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardeep Singh Mundian[/caption]
Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardeep Singh Mundian[/caption]
उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार ज़िले आवंटित किए
यहां म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 18 महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके इन पटवारियों को फील्ड में नियमित पटवारी के रूप में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के बाद योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार ज़िले आवंटित किए थे।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण पटवार स्कूल में और 6 महीने का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि एक साल के प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 अस्थायी पटवार स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और कानूनगो शिक्षक अनुभवी और सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारियों, ज़िला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और पटवारी और कानूनगो में से रखे गए थे।फसलों के बीजों के संबंध में पूरी जानकारी दी
उन्होंने बताया कि इन पटवारियों को प्रशिक्षण के दौरान हिसाब-मुसाब, लैंड रिकॉर्ड, पैमाइश, रिकॉर्ड की तैयारी, इलेक्शन, मुरब्बाबंदी, कृषि और कंप्यूटर विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। इन विषयों में से इलेक्शन और कृषि से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इलेक्शन विषय में मुख्य रूप से मतदाता सूचियां तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि विषय में खरीफ और रबी की फसलों, कीटनाशकों, खाद और फसलों के बीजों के संबंध में पूरी जानकारी दी गई। आई.एल.एम.एस. (इंटीग्रेटेड लैंड मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर पर इन उम्मीदवारों को व्यावहारिक रूप से जमाबंदी की डेटा एंट्री, इंतकाल दर्ज करना, रोजनामचा, फर्द बद्र आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेशों का पालन करते हुए राज्य के सभी पटवारियों को सीमांकन का प्रशिक्षण देने के लिए डी.जी.पी.एस. (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) मशीन खरीदी गई है। इस मशीन के माध्यम से सीमांकन करने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी करने का प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है।