Saturday, 13 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: भाजपा कठिन घड़ी में भी लाशों पर राजनीति कर रही - वित्त मंत्री
डेली संवाद, चंडीगढ़/नंगल।
Punjab Flood: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि कठिन घड़ी में भी भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। अगर केंद्र सरकार के पास 12 हज़ार करोड़ के आंकड़े हैं तो उन्हें सार्वजनिक करे क्योंकि हम पंजाब सरकार (Punjab Govt) के आंकड़े पहले ही जारी कर चुके हैं।
Flood in Punjab[/caption]
Harpal Singh Cheema[/caption]
नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
आज श्री आनंदपुर साहिब हलके के विशेष दौरे के दौरान वे हलका विधायक श्री हरजोत सिंह बैंस ( Harjot Singh Bains ) के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हुए नुकसान का जायज़ा ले रहे थे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर कहा कि हर नुकसान की भरपाई की जाएगी, लोगों के मकानों, पशुधन, फसलों के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
सड़कें, पुल फिर से बनवाए जाएंगे। जिन गांवों में बाढ़ से अधिक नुकसान हुआ है, उनका सर्वे हो रहा है, विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। हर नुकसान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री गंभीर हैं और लोगों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। पंजाब सरकार इसके लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। [caption id="attachment_82002" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Punjab[/caption]
बारिश से दरियाओं और नहरों ने लोगों को बहुत नुकसान पहुँचाया
उन्होंने कहा कि मौके पर आकर देखा है कि पहाड़ों में हुई बारिश से दरियाओं और नहरों ने लोगों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। फसलों के साथ-साथ ज़मीनें भी बाढ़ में बह गई हैं, खेतों में रेत भर गई है। उन्होंने कहा कि श्री हरजोत सिंह बैंस ने "ऑपरेशन राहत" चलाकर लोगों को तुरंत राहत देने का प्रयास किया है। इस अभियान में पंच, सरपंच, नौजवानों और "आप" वालंटियरों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। वित्त मंत्री ने कहा कि दरियाओं को चैनलाइज़ करने की ज़रूरत है ताकि यह इलाका बाढ़ की मार से सुरक्षित रह सके। जिन पुलों, सड़कों और डंगों को नुकसान हुआ है या जिन पुलियों का आकार छोटा है, उनका विस्तार किया जाएगा। हमारी सरकार ने गैर-कानूनी माइनिंग पूरी तरह बंद कर रखी है और इसके लिए ज़ीरो टॉलरेंस अपनाई है।20 हज़ार करोड़ रुपये अंतरिम राहत की माँग की
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर पंजाब सरकार का 60 हज़ार करोड़ रुपये जीएसटी और आरडीएफ का बकाया है और हमने 20 हज़ार करोड़ रुपये अंतरिम राहत की माँग की है। कुल 80 हज़ार करोड़ रुपये केंद्र सरकार को जारी कर पंजाब के घावों पर मरहम लगाना चाहिए। जो राहत राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, उससे पंजाब का भला नहीं हो सकता। श्री हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा मंत्री पंजाब ने कहा कि आज वित्त मंत्री के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। हम पिछले कई हफ्तों से बार-बार प्रभावित गांवों में जा रहे हैं जहाँ पानी ने सड़कों का नेटवर्क तोड़ दिया है, पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, राहत और बचाव के लिए लगाए गए डंगे बह गए हैं। हम अस्थायी मरम्मत का काम कर रहे हैं और क्षतिग्रस्त घरों व अन्य सामान के लिए राहत भी दे रहे हैं। [caption id="attachment_63735" align="aligncenter" width="800"]
Harpal Singh Cheema[/caption]