ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 06 August 2025

Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के वित्त मंत्री और कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए कैबिनेट सब- समिति के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema), जिनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह भी मौजूद थे, ने आज पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग करके उनकी माँगों को गौर से सुना जिससे जायज माँगों का जल्दी हल निकाला जा सके।

वित्त मंत्री के दफ़्तर में हुई मीटिंग

पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ( Harpal Singh Cheema ) के दफ़्तर में हुई मीटिंगों में पंजाब सफ़ाई कर्मचारी यूनियन से सम्बन्धित सफ़ाई मज़दूर सीवरमैन यूनियन (रजिस्टर्ड) पंजाब जल स्पलाई और सिवरेज बोर्ड बरनाला, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, पंजाब, फायर ब्रिगेड कंट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन, पंजाब, सीवरमैन यूनियन नगर निगम होशियारपुर और पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्करज़ यूनियन, पंजाब के नुमायंदे शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

सफ़ाई मज़दूर सीवरमैन यूनियन (रजिस्टर्ड) पंजाब, जल स्पलाई और सिवरेज बोर्ड बरनाला और पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्करज़ यूनियन, पंजाब के साथ विचार-विमर्श के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी माँगों को ध्यान के साथ सुना और उनकी जायज़ माँगों के तेज़ी से हल के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। [caption id="attachment_80819" align="alignnone" width="1200"] हरपाल सिंह चीमा द्वारा पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग[/caption] इस मौके पर वित्त मंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को सिवरेज बोर्ड में पदों का विस्तृत रिकार्ड तैयार करने के साथ-साथ जूनियर ड्राफटसमैन, क्लर्क, पंप आपरेटरों और बेलदारों के पदों को भरने के लिए भर्ती योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए जिससे ज़मीनी स्तर पर कामकाज को सुचारू बनाया जा सके। [caption id="attachment_80820" align="alignnone" width="1200"] हरपाल सिंह चीमा द्वारा पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग हरपाल सिंह चीमा द्वारा पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग[/caption] वित्त मंत्री ने फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, पंजाब, फायर ब्रिगेड कंट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन, पंजाब, सीवरमैन यूनियन नगर निगम होशियारपुर की तरफ से रखे गए अलग-अलग मुद्दों से सम्बन्धित माँगों को भी ध्यान से सुना।