Thursday, 11 June 2026
पंजाब
Punjab News: हरपाल सिंह चीमा ने यूनियनों से की बैठक, कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान का आश्वासन
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी शिकायतों और मांगों पर चर्चा करने तथा उनके मुद्दों के ठोस समाधान तलाशने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं।
इन बैठकों में वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
हरपाल सिंह चीमा ने यूनियनों से की बैठक[/caption]
प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी
कर्मचारी यूनियनों को पंजाब सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के जायज मुद्दों का रचनात्मक ढंग से समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी उचित मांगों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।” [caption id="attachment_20566" align="alignnone" width="1200"]
हरपाल सिंह चीमा ने यूनियनों से की बैठक[/caption]