ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 August 2026

Haryana News: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, विजन-2047 के तहत CM सैनी ने बनाई रणनीति

Haryana News: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, विजन-2047 के तहत CM सैनी ने बनाई रणनीति

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में आयुष सेवाओं को मजबूत करने और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए विजन-2047 के तहत काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आयुष सेवाओं के विस्तार और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए आयुर्वेद, योग और अन्य आयुष पद्धतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा

बैठक में बताया गया कि “सुरक्षित आहार” अभियान के तहत 847 आयुष योग सहायकों, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योगशालाओं के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राज्य में हर्बल गार्डन विकसित करने और आयुष स्वास्थ्य परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।