ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 05 February 2026

Haryana News: 11 को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि : मोहन लाल बड़ौली

Haryana News: 11 को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि : मोहन लाल बड़ौली
डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन बूथ, मंडल और जिला स्तर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक पार्षदों के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संगठनात्मक कार्यपद्धतियों की शुरूआत

इस बाबत भाजपा ( BJP ) प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) ने दो सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया है। इस प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान को जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के लिए जहां डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजनीतिक गंगोत्री थे, तो वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय संगठनात्मक एवं वैचारिक गंगोत्री थे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की विचारधारा तथा अंत्योदय की अवधारणा का प्रतिपादन करते हुए अनेक संगठनात्मक कार्यपद्धतियों की शुरूआत की।

11 फरवरी पुण्य तिथि को स्मरण

बड़ौली ने कहा कि भाजपा हर वर्ष 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को स्मरण करते हुए समर्पण दिवस के रूप में मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को हर बूथ पर होने वाले स्मृति कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। हर जिला में जिला संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें सभी सांसद, विधायक, प्रत्याशी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रमुखों मौजूद रहेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रमों में दीनदयाल जी के जीवन, योगदान, एकात्म मानवदर्शन, संगठनात्मक प्रणालियों तथा तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंत्योदय की दिशा में किए गए प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी पर संकल्प के साथ समर्पण कार्यक्रम की शुरुआत करें।