ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 15 June 2026

Bus Accident: यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, महिला समेत 3 लोगों की मौत और कई घायल

डेली संवाद, हरियाणा। Bus Accident: यात्रियों से भरी बस के साथ भीषण हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई है जिसमें महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद से टोहाना आ रही की एक 52 सीटर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। [caption id="attachment_21178" align="alignnone" width="1200"] Haryana Bus Accident Haryana Bus Accident[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच करनी शुरू कर दी है। सवारियों ने बताया कि ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस (HR62A3411) चला रहा था। गांव भोडी के पास जैसे ही कट आया, ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ी और वो बेकाबू होकर खेत में पलट गई।