Wednesday, 06 May 2026
हरियाणा
Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- 'पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार'
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Haryana CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए चिंताजनक हैं। हालांकि, उन्होंने इससे भी अधिक चिंता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को लेकर व्यक्त की।
हरियाणा
(Haryana)
के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि जहां एक ओर पंजाब के डीजीपी इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भगवंत मान इन घटनाओं को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का यह रवैया गैर-जिम्मेदाराना है और इससे जनता में गलत संदेश जाता है।