Thursday, 12 February 2026
हरियाणा
Haryana: अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Haryana: गत दिनों हुए सूरजकुंड झूला हादसे (Surajkund Mela) के बाद वीरवार 12 फरवरी को मेला परिसर में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था और सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।
[caption id="attachment_101843" align="aligncenter" width="1200"]
surajkund mela accident[/caption]
surajkund mela accident[/caption]