ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 June 2025

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी जारी, विभागों में नोडल ऑफिसर नियुक्त होंगे

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को अमलीजामा पहनाने के मकसद से पॉलिसी के अनुसार, हर विभाग को ग्रुप ‘ए’ या ग्रुप ‘बी’ श्रेणी के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इन नोडल अधिकारियों को कल यानी 27 जून को सुबह 10.00 बजे सेक्टर-17, चंडीगढ़ स्थित न्यू हरियाणा (Haryana) सिविल सचिवालय में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ( IAS Anurag Rastogi) ने इस संबंध में 47 विभागों के 22 प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक स्तर या उससे ऊपर का होगा, जो ऑनलाइन तबादला नीति के कार्यान्वयन में सम्बन्धित प्रशासनिक सचिव की सहायता करेगा। साथ ही, सरकार ने ऑनलाइन तबादला नीति में शामिल किए जाने या इससे निकाले जाने वाले काडर की सूची भी प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं। [caption id="attachment_73533" align="aligncenter" width="1200"] Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini[/caption]

HRMS पोर्टल से जारी होगी

नोडल अधिकारी की नियुक्ति और काडर सूची के प्रकाशन का कार्य एचआरएमएस पोर्टल’ के माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए विभाग का एडमिन उपयोगकर्ता को http://hrmshry.nic.in पर लॉगिन करना होगा। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी मेन्यू से नोडल मास्टर एमओटीपी विकल्प चुने, पात्र अधिकारियों की सूची डाउनलोड करे, उसमें से उपयुक्त अधिकारी का चयन कर स्वीकृत नोटिंग अपलोड करे और ओटीपी सत्यापन के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी।

तीन चरणों में होगा पूरा काम

चयनित अधिकारी दिसंबर 2026 से पहले सेवानिवृत्त नहीं होना चाहिए। पोर्टल में नोडल अधिकारी का संपादन (एडिट) भी किया जा सकता है। नियुक्त नोडल अधिकारी एचआरएमएस पर तीन चरणों में कार्य करेगा। सबसे पहले वह काडर का नाम जोड़ेगा। उसके बाद यह तय करेगा कि कौन-सा काडर नीति में शामिल हैं या नहीं, और अंत में सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत आदेश अपलोड कर सूची को अंतिम रूप देगा।