Thursday, 05 February 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में अपराध दर में 8.24% की कमी, महिलाओं से जुड़े क्राइम में 55% की ऐतिहासिक गिरावट
डेली संवाद, पंचकूला।
Haryana News: हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव रणनीति और लक्षित अभियानों के चलते जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में कुल पंजीकृत अपराधों में 8.24 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जहां जनवरी 2025 में कुल 10,115 मामले दर्ज हुए थे, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 9,492 रह गई।
इतना ही नहीं , दुष्कर्म मामलो में 54.55 प्रतिशत, एससी/एसटी मामलो में 32.91 प्रतिशत, डकैती में 77 प्रतिशत तथा अन्य महत्वपूर्ण अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जो हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग को दर्शाती है।
Haryana Police[/caption]
अपराध-मुक्त हरियाणा
पुलिस महानिदेशक हरियाणा ( Haryana ) अजय सिंघल ने अपना विजन-2026 साझा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है जहाँ प्रत्येक नागरिक—विशेषकर महिलाएं, बच्चे और कमजोर वर्ग—खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस प्रोएक्टिव, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग को और सुदृढ़ करते हुए अपराध की रोकथाम को प्राथमिकता देगी, ताकि अपराध होने से पहले ही उस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को और विस्तार देगी, ताकि हरियाणा पुलिस को और तेज़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। डीजीपी ने कहा कि पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत करते हुए विश्वास आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे समाज और पुलिस के बीच सहयोग और भरोसा और अधिक गहरा हो।कमजोर वर्गों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति
महिला सुरक्षा और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप इन मामलों में लगभग 100 प्रतिशत डिटेक्शन रेट हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामलों में 54.55 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है, जो 99 मामलों से घटकर 45 रह गए हैं। इसके अतिरिक्त बलात्कार के प्रयास के मामलों में 14.29 प्रतिशत तथा एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज अपराधों में 32.91 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामलों में भी लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है। [caption id="attachment_52672" align="aligncenter" width="800"]
Haryana Police[/caption]