Friday, 15 May 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की अवधि बढ़ाई
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने करनाल और फरीदाबाद में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की अवधि को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई एसएलएचपीएससी बैठक में लिया गया।
बैठक में करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सरकार ने कहा कि परियोजनाओं की अवधि बढ़ने से इनको प्रभावी ढंग से पूरा करना और निर्मित परिसंपत्तियों का संबंधित विभागों को सुचारू रूप से हस्तांतरण करना संभव होगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस विस्तार से करनाल और फरीदाबाद शहरों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सकेगा।