ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 11 June 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ईंधन और ऊर्जा बचत के लिए जारी किए निर्देश

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने ईंधन संरक्षण और ऊर्जा खपत कम करने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सितंबर 2026 तक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की विदेशी यात्राओं पर रोक रहेगी। इसके साथ ही साथ ही, सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कम से कम 50% बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करें। सरकारी खर्च में कटौती के तहत बड़े सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाई जाएगी और सभी विभागों के पेट्रोलियम व्यय में 20% कमी सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने कहा कि यह कदम न केवल खर्च में बचत करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता को भी बढ़ावा देंगे। इसके अलावा अधिकारियों को ऊर्जा बचत के लिए हर संभव उपाय अपनाने और विभागीय स्तर पर रिपोर्टिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि हर विभाग में ईंधन और बिजली की खपत पर नियंत्रण रखा जा सके।