Wednesday, 03 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के लिए पीजी बॉन्ड पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) बॉन्ड पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. सुमिता मिश्रा (Sumita Mishra) ने जानकारी दी कि अब सरकारी सेवा में रहते हुए क्लीनिकल स्पेशलिटी में PG डिग्री करने वाले डॉक्टर अपने मूल विभाग में ही काम जारी रखेंगे।
इससे राज्य में स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। नई नीति के तहत नॉन-क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए भी अलग प्रावधान किए गए हैं। जो डॉक्टर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण का लाभ लेकर प्री-क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल विषयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स पूरा करते हैं, उन्हें अब मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च विभाग के तहत तीन साल तक मेडिकल एजुकेशन संस्थानों में सेवाएं देनी होंगी।