ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 September 2026

Haryana News: ऑनलाइन RTI आवेदनों के निपटारे में लापरवाही पर सख्ती, सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Haryana News: ऑनलाइन RTI आवेदनों के निपटारे में लापरवाही पर सख्ती, सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों के निपटारे में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उनके प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले सभी राज्य जन सूचना अधिकारियों (SPIO) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आरटीआई आवेदनों की नियमित निगरानी की जाए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आरटीआई आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि ऑनलाइन आरटीआई आवेदन संज्ञान में नहीं आने या आंतरिक निगरानी व्यवस्था के अभाव को किसी भी स्थिति में बहाने के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आरटीआई आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करना संबंधित राज्य जन सूचना अधिकारी (SPIO) की वैधानिक जिम्मेदारी है। सरकार का उद्देश्य आरटीआई आवेदनों के निपटारे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि आवेदकों को निर्धारित समय में सूचना उपलब्ध हो सके।