Wednesday, 05 August 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित, 7 अगस्त को पंचकूला में होगा कार्यक्रम
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 7 अगस्त को पंचकूला में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पदक जीतने वाले और खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के खाते में आए हैं।
इसके अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश के लिए कुल 10 पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों की मेहनत, उपलब्धियों और खेलों के प्रति उनके योगदान को सराहा जाएगा।