ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 13 July 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार की 'एकमुश्त निपटान योजना 2026' शुरू

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करदाताओं से 1 जून 2026 से लागू 'एकमुश्त निपटान योजना 2026' का लाभ उठाने की अपील की है। यह योजना वैट (VAT), सीएसटी (CST) और हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम सहित प्री-जीएसटी कर कानूनों के अंतर्गत लंबित मामलों के निपटारे के लिए शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी करदाताओं को 100 प्रतिशत ब्याज और जुर्माने की पूरी माफी दी जाएगी। इसके अलावा, देय कर राशि पर भी विभिन्न स्लैब के अनुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है, जिससे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने करदाताओं से समय रहते योजना के तहत आवेदन कर इसका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। सरकार का उद्देश्य प्री-जीएसटी कर विवादों का शीघ्र और सरल निपटारा कर व्यापारियों एवं करदाताओं को राहत प्रदान करना है।