ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 August 2026

Haryana News: हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम, 35 हजार युवा निकालेंगे तिरंगा मैराथन

Haryana News: हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम, 35 हजार युवा निकालेंगे तिरंगा मैराथन

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को ताजा करने, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने और युवाओं को देश के इतिहास व लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

अभियान का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अगस्त को नारनौल से लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। करीब 35 हजार युवा हाथों में तिरंगा लेकर मैराथन में शामिल होंगे और लगभग 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज प्रतिभागियों को वितरित किए जाएंगे।

9 से 17 अगस्त तक तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनियां, बाइक/साइकिल/ई-बाइक रैली, जिला स्तरीय तिरंगा यात्राएं, तिरंगा सेल्फी प्वाइंट, देशभक्ति आधारित रंगोली, डिजिटल अभियान और सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग सहित अनेक कार्यक्रम होंगे।

कहानियों का प्रस्तुतीकरण होगा

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी जिलों में स्मृति कार्यक्रम होंगे, जबकि राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभाजन प्रभावित परिवारों की कहानियों का प्रस्तुतीकरण होगा।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, RWA, युवा क्लबों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय समुदायों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।