Sunday, 08 February 2026
हरियाणा
Haryana News: मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे: नलिन कोहली
डेली संवाद, फ़रीदाबाद।
Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी सरकार के 2026-27 के बजट को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में दूरदर्शी, निर्णायक और ऐतिहासिक बजट बताया।
उन्होंने कहा कि यह बजट वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम है जो किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, नवाचार, स्टार्टअप, निवेश, कृषि और ग्राम अर्थव्यवस्था जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को समग्र रूप से सशक्त कर यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार की नीतियाँ भारत के लोगों के जन-कल्याण को सर्वोपरि मानती हैं।
[caption id="attachment_101843" align="aligncenter" width="1200"]
surajkund mela accident[/caption]
Union Budget 2026[/caption]
surajkund mela accident[/caption]
मेले में हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया
प्रेसवार्ता के दौरान कोहली ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और फरीदाबाद शिल्प मेले में हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया। कोहली ( Nalin Kohli ) ने कहा कि युवाओं के लिए हाई-स्किल्ड रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएँ और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस इस बात का प्रमाण है कि यह बजट विकास के साथ समावेशी प्रगति को नई गति देगा।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ विश्व गुरु की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है।ये रहे उपस्थित
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 “विकसित भारत /2047” के लक्ष्य को साकार करने वाला ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, तेज़ आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और जन-कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, ज़िला महामंत्री शोभित अरोड़ा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान तथा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।GDP में हर वर्ष ग्रोथ हो रही
नलिन कोहली ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ की श्रेणी से निकालकर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया है। भारत की जीडीपी में 7 प्रतिशत हर वर्ष ग्रोथ हो रही है। अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है। आने वाले कुछ सालों में तीसरे स्थान पर होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक स्थिरता के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी को भी संतुलित करता है। मध्यम वर्ग, युवाओं और एमएसएमई को सीधे लाभ मिल रहे हैं। 12 लाख तक आय पर शून्य कर, सरल आईटीआर, टीसीएल घटाकर 2 प्रतिशित, 17 जीवन-रक्षक दवाओं पर कस्टम छूट का प्रावधान किया गया है।कौशल केंद्र विकसित किए जाएंगे
कोहली ने कहा कि एमएसएमई के लिए 10,000 करोड़ रुपये एसएमई ग्रोथ फंड और स्वावलंबी भारत कोष में ₹2,000 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी। युवाओं के लिए 5 विश्वविद्यालय नगर-समूह, 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल और टियर-2/3 शहरों में कौशल केंद्र विकसित किए जाएंगे। “ग्लोबल सर्विस इंडस्ट्री में भारत की हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य रखते हुए यह बजट उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है। आने वाले समय में विश्व अर्थव्यवस्था सेवा-केंद्रित स्वरूप लेगी, जहाँ ज्ञान, तकनीक और कौशल विकास मुख्य आधार होंगे। इस परिवर्तन में भारत न केवल सक्रिय भागीदार बने, बल्कि एक महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका निभाएकृयही इस बजट की मूल भावना और दूरदृष्टि है। [caption id="attachment_101201" align="aligncenter" width="1200"]
Union Budget 2026[/caption]