Sunday, 10 May 2026
हरियाणा
Haryana: हरियाणा में नगर निगम और पंचायत चुनाव, मतदान के लिए उत्साह, 13 मई को आएगा निकायों का परिणाम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Haryana Municipal Election: हरियाणा में 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य के कई जिलों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।
हालांकि रेवाड़ी के एक मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण मतदान निर्धारित समय से देर से शुरू हुआ, जिससे कुछ देर तक मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। हरियाणा
(Haryana)
के इन जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक जारी है।