Monday, 09 February 2026
हरियाणा
Haryana: राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 21 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा
डेली सवाद, चंडीगढ़।
Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ी का साहस ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब हौसले बुलंद हों तो कोई भी कमी सफलता की राह नहीं रोक सकती। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर प्रतिभा को मंच और हर सपने को उड़ान मिले।
दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर देने के लिए प्रदेश में उनके लिए विशेष खेल सुविधाएं और अलग स्टेडियम विकसित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम के क्रिकेट ग्राउंड में नागेश ट्रॉफी दृष्टिबाधित राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) के उद्घाटन अवसर पर कही।
[caption id="attachment_28285" align="aligncenter" width="800"]
Nayab Saini, CM Haryana[/caption]
Nayab Saini, CM Haryana[/caption]
21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा
उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयोजन के लिए 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम तथा पटौदी से विधायक विमला चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
मुख्यमंत्री ( Nayab Singh Saini ) ने पहले टी 20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया और टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीम ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर देश का नाम रोशन किया है और यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र, विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।कुल 73 मुकाबले खेले जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संकल्प, साहस और समान अवसरों का उत्सव है। दृष्टिबाधित खिलाड़ी अपनी मेहनत और आत्मबल से यह सिद्ध कर रहे हैं कि सफलता के लिए दृष्टि नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 1990 से दृष्टिबाधित क्रिकेट खेला जा रहा है तथा यह टूर्नामेंट सीएबीआई के संस्थापक अध्यक्ष श्री एस.पी. नागेश की स्मृति में आयोजित किया जाता है। नागेश ट्रॉफी के 8वें संस्करण में 29 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं और कुल 73 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता से चयनित 17 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वर्ष 2026-27 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।