Monday, 08 June 2026
मनोरंजन
Haryana: हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का 38 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था
डेली संवाद, गाजियाबाद/हरियाणा।
Haryana Singer Pepsi Sharma Death News: हरियाणवी लोक संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रागनी गायक और लोक कलाकार पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हरियाणवी संगीत उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) अपने पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) पहुंचे थे। उन्हें किसी कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर जाना था, लेकिन गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की और कुछ समय परिवार के साथ बिताया। बाद में दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें सीने और शरीर में दर्द महसूस हुआ।
[caption id="attachment_20334" align="aligncenter" width="1200"]
pepsi sharma Singer News[/caption]
दोस्तों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया। हालांकि घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दोबारा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।
pepsi sharma Singer News[/caption]
दोस्तों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया। हालांकि घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दोबारा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।
यशपाल शर्मा से बने ‘पेप्सी शर्मा’
पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पतला गांव के रहने वाले थे। परिवार में छह भाइयों में सबसे छोटे यशपाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में अलग पहचान बनाई। उनके भाई रिशिपाल के अनुसार, बचपन में उन्हें प्यार से "पैप्पी" कहा जाता था। करीब 20 साल पहले एक अदालत में पेशी के दौरान जज ने मजाकिया अंदाज में उनके नाम को "पेप्सी" कह दिया। इसके बाद उन्होंने अपने नाम के साथ "पेप्सी" जोड़ लिया और आगे चलकर यही नाम उनकी पहचान बन गया।
बचपन से था गायकी का शौक
पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) को बचपन से ही गायन का शौक था। उत्तर प्रदेश में जन्म लेने के बावजूद उन्हें हरियाणवी संस्कृति और लोकगीतों से विशेष लगाव था। उन्होंने घरवालों को बताए बिना गायकी शुरू की और धीरे-धीरे हरियाणवी रागनी मंचों पर अपनी अलग पहचान बना ली। उनकी दमदार आवाज, देसी अंदाज और मंच पर शानदार प्रस्तुति ने उन्हें हरियाणा के लोकप्रिय लोक कलाकारों की श्रेणी में ला खड़ा किया। हरियाणा में आयोजित होने वाले रागनी प्रतियोगिताओं और गोशाला कार्यक्रमों में उनकी विशेष भागीदारी रहती थी।सपना चौधरी और राजबाला के साथ रही हिट जोड़ी
पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) ने हरियाणवी संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों के साथ काम किया। खासकर सपना चौधरी और राजबाला के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों के साथ उन्होंने कई लाइव स्टेज शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के साथ उनका "नागिन डांस" इतना लोकप्रिय हुआ कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में एक म्यूजिक कंपनी ने इसे रिलीज किया, जिसे 6 करोड़ से अधिक बार देखा गया।