ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 10 December 2025

Haryana News: सिख दंगा पीड़ितों के परिवारों को मिलेगी नौकरी, सरकार ने किया ऐलान

Anurag Rastogi
Anurag Rastogi
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ( Anurag Rastogi ) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दंगा प्रभावित परिवार का सर्वसम्मति से चुना गया एक सदस्य अब HKRN के माध्यम से लेवल-1, लेवल-2 या लेवल-3 के उपयुक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र होगा। यह प्रावधान इस बात से अप्रभावित रहेगा कि घटना हरियाणा (Haryana) में हुई थी या राज्य से बाहर।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
नई व्यवस्था के तहत, यदि संबंधित विभाग में सभी पद भर जाते हैं, तो ऐसे कर्मचारी को आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य विभाग में समायोजित किया जाएगा, और मांग उपलब्ध न होने पर HKRN अपने प्रतिष्ठानों में उपयुक्त पद पर तैनाती सुनिश्चित करेगा। [caption id="attachment_91037" align="alignnone" width="1200"] Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini[/caption] यह संशोधन 2022, 2023 और 2025 की पूर्व अधिसूचनाओं में बदलाव करते हुए नीति के मानवीय और अनुकंपा ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और जिला प्रशासन को संशोधित नीति का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।